पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से डकैती कांड के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात 8:15 पर मामले की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया है कि शुक्रवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज TOP की पुलिस टीम के द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक डकैती कांड के वारंटी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।