हुज़ूर: राजधानी भोपाल में एक और लव जिहाद का मामला, तलाकशुदा महिला का हिन्दू बनकर किया शोषण
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 कमला नगर में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। जहां आरोपी नदीम खान पहचान छिपाकर अमित बन गया। मदद के नाम पर उसने महिला का भरोसा जीता। वह पिछले तीन साल से महिला का शोषण कर रहा था। महिला ने शादी की बात कही तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।