मुगलसराय: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मुगलसराय रेलवे गेस्ट हाउस पहुंचकर चुनाव प्रेक्षक से मिलकर की डीएम को हटाने की मांग
पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने रविवार की शाम मुगलसराय रेलवे गेस्ट हाउस पहुंचकर चुनाव प्रेक्षक से मिलकर चंदौली डीएम की शिकायत की। जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव में अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।इन्हें निर्वाचन कार्य से नहीं हटाया नहीं गया तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।