निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में लाखों का सार्वजनिक शौचालय बना मुसीबत, दुकानदार बदबू और गंदगी से परेशान, नगर परिषद पर उठे सवाल
पप्पू देथवाल ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया कि निंबाहेड़ा की आदर्श कॉलोनी स्थित सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए इस शौचालय की कई महीनों से सफाई नहीं हुई, नालियां जाम हैं और पानी की टंकी भी बेकार पड़ी है। बदबू और मच्छरों के कारण आसपास की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुक