अनूपपुर: पहले चरण में 316, दूसरे में 501 आवेदन, पीएमश्री कॉलेज में बढ़ी प्रवेश की रफ्तार
अनूपपुर के शासकीय पीएमश्री महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय की 1800 सीटों के लिए अब तक दो चरणों में कुल 817 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रथम चरण में 316 और द्वितीय चरण में 501 आवेदन शामिल हैं। 8 से 19 जून तक सीएलसी राउंड आयोजित किया जा रहा है, जबकि अंतिम प्रवेश सूची 23 जून को जारी होगी।