पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, फर्जी सिम बरामद
पहाड़ी थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटी-वायरस 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी साहिल निवासी सांवलेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक फर्जी सिम कार्ड बरामद हुआ है, मामले में जांच जारी है। डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्यवाही। बुधवार शाम 5 बजे मामले में मिली जानकारी।