भुसावर: खिरनी से निठार सड़क मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बना कुआं बना परेशानी का सबब, हादसा होने की आशंका बनी रहती है
सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर उपखंड के खिरनी निठार सड़क मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच कुआं बना हुआ है जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की मांग है कि इस कुए को या तो मिट्टी से बंद किया जाए या उसके ऊपर जाल आदि लगाया जाए ताकि हादसा होने की आशंका को टाला जा सके। अब सर्दियों का मौसम आने वाला है जिसके चलते कोहरा व धुंध की वजह से ह