औरैया: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी तहसील में कलमबंद हड़ताल, भ्रष्टाचार के आरोपों से माहौल गरमाया
तहसील परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल जारी रही। सुबह 10 बजे से अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि पांच मई को आयोजित बैठक में संगठन की ओर से 9 सूत्रीय मांगें उठाई गई थीं, जिनमें तहसील प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंक