बहराइच: बिचपरी गांव के पास तेंदुए के हमले में श्रमिक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले में मजदूरी के लिए घर से निकले श्रमिक का शव बिचपरी गांव के जंगल की झाड़ियों में क्षत विक्षत मिला है। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना परिजनों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे टीम द्वारा तेंदुए का हमला बताया गया है। जनपद में एक बार फिर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।