झांसी: झाँसी मेडिकल कॉलेज की हड़ताल टली, ओपीडी के समय में बदलाव का फैसला वापस लिया गया
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2026 झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स और प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने ओपीडी का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक करने का अपना निर्णय वापस ले लिया है। अब ओपीडी पूर्व की भांति सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित होगी।