शाहबाद: पारा गांव में आग से जली गेहूं की फसल, पूर्व विधायक ने पीड़ितों को राहत राशि प्रदान की
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पारा के रहने वाले किसानों के लिए उस समय बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई जब बिजली विभाग की लापवाही की वजह से लगी आग में लगभग 25 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में पप्पू सिंह उर्फ बलविंदर सिंह की 15 एकड़, कुलदीप सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई।