मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर क्षेत्र के पुरैनी वार्ड 6 में गुरुवार को लोहे का रॉड काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन असंतुलित हो जाने से एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया गया।