जखनिया: गाजीपुर में दबंगों का कहर, एक ही परिवार के 5 लोगों पर बेरहमी से हमला, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर पंच और कड़े से हमला किया, जिससे परिवार के लोग लहूलुहान हो गए। घटना में जसवीर कुमार, जयबिंद कुमार, जसवंत, जयचंद्र और वंदना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।