गोपालगंज: इटवा पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, अस्पताल से गोरखपुर रेफर
जिले के थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यहां इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।