हरदोई: बघौली में हुई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में भारी मात्रा में नशीला टिंचर बरामद, किया सील
Hardoi, Hardoi | Jan 27, 2024 हरदोई में औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष ने बताया कि आबकारी निरीक्षक के साथ संयुक्त छापेमारी कर दो मेडिकल स्टोर से 37 पेटी नशीले टिंचर की शीशियां बरामद की। थाना बघौली क्षेत्र अंतर्गत बघौली बाजार स्थित हरे कृष्ण मेडिकल स्टोर व अडंगापुर स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर पर छापा डालकर भारी मात्रा में नशीला टिंचर बरामद किया है।