मेदिनीनगर (डालटनगंज): बस स्टैंड के पास पालिका बाजार में पहले सलाम किया, फिर मारी दो गोली, एमएमसीएच में हुआ शव का पोस्टमार्टम
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप पालिका बाजार में गुरुवार रात 36 वर्षीय समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले अपराधियों ने सलाम किया था। घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे एमएमसीएच में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। युवक को दो गोली मारी गई थी। पीठ और पैर के हिस्से में गोली लगी पाई गई