सिद्धमुख: भारत बंद के तहत ओबीसी वर्ग की अलग जनगणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर सादुलपुर में संवैधानिक कार्यक्रम आयोजित
Sidhmukh, Churu | Apr 23, 2026 भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के तहत गुरुवार को चूरू जिले की राजगढ तहसील के सादुलपुर क्षेत्र में एक संवैधानिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जाति आधारित जनगणना, विशेष रूप से ओबीसी वर्ग की अलग से जनगणना कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व धर्मवीर सिंह मेघवाल कामाण जिलाध्यक्ष ने किया।