इंदौर: विनोबा नगर में चाकूबाजी की घटना में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की, गाड़ी टकराने की बात पर हुआ था विवाद
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में गाड़ी टकराने के बाद हुए विवाद में दो युवकों ने बाइक से जा रहे दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में राज नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस आरोपियों हथकड़ी लगाकर मौके पर लेकर पहुंची।