कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग, मच्छरों के काटने से थी परेशान
जाजमऊ स्थित गंगापुल से शुक्रवार सुबह 11 बजे एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद नाविक और उसके साथी ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया। परिजनों को सूचना दी