औराई: सगहरी रामपुर चौक पर बाइक सवार ने अधेड़ को मारी ठोकर, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सगहरी रामपुर चौक पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में बाइक सवार ने अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी। जानकारी के मुताबिक वह पैदल जा रहे थे। परिजनों ने घायल सगहरी निवासी 55 वर्षीय मो. नसीम को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।