सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने 21 साल पुराने आबकारी अधिनियम के मामले में फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में 21 साल पुराने आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में लंबे समय से न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) पर वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के वारंटी अभियान के दौरान की गई, जिससे लंबित मामलों के निस्तारण की कार्रवाई को गति मिली है।