रामनगर: गगियापुर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में उतरी, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों की मदद से कार बाहर निकाली गई
गगियापुर के पास शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे कार अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई।लालजी वर्मा की पुत्री अपने परिवार के साथ कार से बाराबंकी जा रही थी तभी तेज मोड पर कार नहर में चली गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीण और ट्रैक्टर की सहायता से कार को बाहर निकाला गया है।