बालोद: तांदुला नदी के पुनरुद्धार के लिए जल संसाधन विभाग और आईआईटी भिलाई के बीच हुआ एमओयू, बनेगा मॉडल नदी कॉरिडोर
Balod, Balod | Apr 25, 2026 बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के पुनरुद्धार के लिए जिला प्रशासन की पहल पर जल संसाधन विभाग बालोद और आईआईटी भिलाई के इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत तांदुला जलाशय से हीरापुर एनीकट तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र को वैज्ञानिक, सतत और सामुदायिक भागीदारी आधारित मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।