लावालौंग: जोरी में रूद्रचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर हुआ ध्वजारोहण, निकाली गई शोभायात्रा
जोरी मे रूद्रचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिषर मे पहुंची जहां ध्वज को पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद स्थापित किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। बताया गया कि आगामी मई माह मे महायज्ञ का आयोजन किया जाना है।