गुना नगर: ग्राम ऊमरी में डांस देखने के लिए पिताजी से मांग रहा था बाईक, नहीं मिली तो पुलिस को की शिकायत
गुना। जिले के म्याना थानांतर्गत ग्राम ऊमरी में एक युवक ने पिता और बड़े भाई के द्वारा हुई मारपीट की रिपोर्ट कराई है। फरियादी ने बताया कि उसने डांस देखने के लिए मोटर साइकिल मांगी थी, लेकिन परिवार ने उसे रोका और मारा। पुलिस ने धारा 324, 323, 294, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।