छतरपुर: हाई कोर्ट से जमानत पर छूटे युवक को दोबारा झूठे केस में फंसाने की साजिश का आरोप, कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार।
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकारी निवासी राघवेंद्र पटेल के परिजनों ने आज 30 जून दोपहर करीब 1:30 बजे जिला कलेक्टर को आवेदन देकर विरोधी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि राघवेंद्र को हत्या और जानलेवा हमले के झूठे मामलों में दोबारा फंसाने की साजिश रची जा रही है, जिससे उसकी जान-माल की सुरक्षा को खतरा है।