मुरैना नगर: काशीबाई धर्मशाला के पास दो सांडों की लड़ाई में बाइक सवार अधेड़ घायल, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
मुरैना में स्टेशन रोड स्थित काशीबाई धर्मशाला के पास दो सांडों की लड़ाई में आज शुक्रवार क़ो 57 वर्षीय बाइक सवार रामकुमार शर्मा घायल हो गए। वे मंदिर जा रहे थे, तभी अचानक सांडों की चपेट में आ गए और गिरकर चोटिल हो गए, बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।घायल ने नगर निगम पर आवारा पशुओं को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।