सहारनपुर: कैराना सांसद इकरा हसन ने सदर बाजार थाने में पुलिस के खिलाफ किया विरोध, धरने पर बैठीं, गिरफ़्तार लोगों की रिहाई की मांग
शामली के जसाला गांव के मोनू हत्याकांड से जुड़े परिवार के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम 5:00 बजे सांसद कैराना इकरा हसन सदर बाजार थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस की। कश्यप समाज के कुछ लोगों को शांति भंग के आरोप में जेल भेजे जाने के फैसले पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाया, गिरफ्तार लोगों की तत्काल रिहाई की मांग पर अड़े है।