खालवा: खंडवा में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी की तैयारी शुरू, किसानों के पंजीयन के लिए 26 केंद्र, 15 जून तक रजिस्ट्रेशन
Khalwa, Khandwa | May 26, 2026 खंडवा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग के समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उपार्जन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिलेभर में 26 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान 25 मई से 15 जून 2026 तक अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।