उज्जैन शहर: पीपलीनाका चौराहे से जूना सोमवारिया चौराहे तक सड़क नपती के दौरान विवाद, कांग्रेस नेता और बीजेपी पार्षद में हुई झड़प
गुरुवार को सड़क चौड़ीकरण की नपती के दौरान कांग्रेस नेता अशोक भाटी और बीजेपी पार्षद गब्बर भाटी के बीच विवाद हो गया। यह विवाद धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।घटना पीपलीनाका चौराहे से जूना सोमवारिया चौराहे तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण काम के तहत हुई।