महोबा: महोबा के खन्ना कस्बे के पास खड़े ट्रक में पीछे से डंपर घुसा, चालक घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 महोबा के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड खन्ना के पास गिट्टी से लदा डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। कानपुर देहात निवासी डंपर चालक रवींद्र कुमार कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर हटवाकर यातायात सुचारू कराया।