शाहजहांपुर: बिजली विभाग का 'अचानक फरमान', बिना सूचना उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया: सुनिए अधीक्षण अभियंता ने क्या कहा
जनपद में बिजली उपभोक्ताओं के साथ एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। बीती रात करीब 8 बजे अचानक शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVNL) की ओर से एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि उनके बिजली कनेक्शन का लोड 1 किलोवाट से बढ़ाकर 2 किलोवाट कर दिया गया है। अचानक हुए इस बदलाव से उपभोक्ता सकते में हैं और इसे विभाग की मनमानी