अनूपपुर: पानी की समस्या से गुस्सा हुईं महिलाएं, मटका लेकर जनपद पहुंचीं
अनूपपुर में भीषण गर्मी और पेयजल संकट से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सेकेंड कॉलोनी, पुरानी बस्ती और बैगा टोला की महिलाओं ने मटका लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। 44 डिग्री तापमान के बीच महिलाओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की।