दमोह: बड़ापुरा में पत्थर पटककर जानलेवा हमले घायल युवक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत, दोस्त ने किया था हमला, आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Jun 11, 2026 दमोह बड़ापुरा में दो दिन पहले हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय कल्लू उर्फ कमलेश अहिरवार की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे पहले जिला अस्पताल और फिर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।