मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना ऑटो एवं गोदरेज फैक्ट्री के बाहर से दिनांक 13 एवं 14 नवंबर को दो बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने फरियादी सियाराम परिहार,तथा पवन सिसोदिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को लगभग 3 बजे मुखबिर की सूचना पर मालनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।तथा आरोपियों से दोनों बाइक जब्त की।