कटघोरा: दीपका वर्कशॉप बना सहारा, सामूहिक सहयोग से बेसहारा बेटे और गरीब बेटी का हुआ सम्मानपूर्वक विवाह
Katghora, Korba | Jun 24, 2026 कोयलांचल क्षेत्र में सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल सामने आई है। दीपका परियोजना के वर्कशॉप कर्मचारियों, अधिकारियों और नगरवासियों ने मिलकर एक बेसहारा युवक और गरीब युवती का विवाह पूरे रीति-रिवाज व सम्मान के साथ संपन्न कराया.