बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान महताब और इस्लामूद्दीन को गिरफ्तार कर 2 किलो 5 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
सोमवार की शाम करीब साढे पांच बजे कोतवाली बागपत के उप निरीक्षक अंकित कुमार के मुताबिक कोतवाली बागपत ने चेकिंग के दौरान आरोपित महताब निवासी गौरीपुर और इस्लामूद्दीन निवासी मझरा, लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से दो किलो पांच ग्राम अवैध गांजा बरामद किया तथा आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।