अनूपपुर: कोतवाली पुलिस अनूपपुर की कार्यवाही 30 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक बोलेरो वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 30.3 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत 9,771 रुपये बताई गई है। जब्त बोलेरो की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।