दिल्ली के लालकिला में मेट्रो स्टेशन के पास बम ब्लास्ट के बाद से पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के चलते हर जगह पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहन चालकों के वाहनों को शक्ति के साथ देखा भी जा रहा है। मंगलवार को दोराहा सीमा पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।