Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

25 जुलाई दिन रविवार को #चम्पारण_मांगे_एयरपोर्ट ट्रेंडिंग करने में आप सभी भी अपनी सहभागिता जरूर सुनिश्चित करें।

MORE NEWS

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक, मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को आज जिला में  सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक, मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को आज जिला में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 12, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी

कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बंदियों को विधिक सहायता संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी

आज दिनांक 12.07.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा लॉ फाउंडेशन के सहयोग से मोतिहारी केंद्रीय कारा के ई-मुलाकाती हेल्पडेस्क परिसर में “बंदियों को विधिक सहायता सेवाओं तक पहुँच हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं प्रिजन लीगल एड क्लिनिक, 2022 के प्रभावी संचालन” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेंद्र वर्मा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCS) ने की। इस अवसर पर आर्य देव, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सुभेंदु एवं दीपशिखा (लॉ फाउंडेशन), कारा प्रशासन के पदाधिकारी तथा पीएलवी मनोरंजन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उमेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बंदी को संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक बंदियों और न्याय व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि:

“राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बंदी तक समयबद्ध एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुँचे। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक केवल कानूनी परामर्श का केंद्र नहीं, बल्कि न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र बंदी को विधिक सहायता, विधिक परामर्श एवं आवश्यक कानूनी सेवाएँ सहज रूप से उपलब्ध हों।”

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की भूमिका, विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कारागार में निरंतर विधिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाया जाता रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बंदियों को विधिक सहायता संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी आज दिनांक 12.07.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा लॉ फाउंडेशन के सहयोग से मोतिहारी केंद्रीय कारा के ई-मुलाकाती हेल्पडेस्क परिसर में “बंदियों को विधिक सहायता सेवाओं तक पहुँच हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं प्रिजन लीगल एड क्लिनिक, 2022 के प्रभावी संचालन” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेंद्र वर्मा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCS) ने की। इस अवसर पर आर्य देव, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सुभेंदु एवं दीपशिखा (लॉ फाउंडेशन), कारा प्रशासन के पदाधिकारी तथा पीएलवी मनोरंजन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उमेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बंदी को संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक बंदियों और न्याय व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि: “राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बंदी तक समयबद्ध एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुँचे। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक केवल कानूनी परामर्श का केंद्र नहीं, बल्कि न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र बंदी को विधिक सहायता, विधिक परामर्श एवं आवश्यक कानूनी सेवाएँ सहज रूप से उपलब्ध हों।” कार्यक्रम के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की भूमिका, विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कारागार में निरंतर विधिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाया जाता रहेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 12, 2026

पताही CHC में महा-लापरवाही! बंद कमरे में कैद रहा ऑक्सीजन सिलेंडर, तड़पकर मर गया गरीब चाय दुकानदार, परिजनों का फूटा गुस्सा!

#BiharHealthSystem #MotihariNews #PatahiCHC #GroundReality #PublicIssue #BreakingNews #shiningpatahi #biharnews #crimenews

पताही CHC में महा-लापरवाही! बंद कमरे में कैद रहा ऑक्सीजन सिलेंडर, तड़पकर मर गया गरीब चाय दुकानदार, परिजनों का फूटा गुस्सा! #BiharHealthSystem #MotihariNews #PatahiCHC #GroundReality #PublicIssue #BreakingNews #shiningpatahi #biharnews #crimenews

Motihari, East Champaran | Jul 12, 2026

• उप विकास आयुक्त पूर्वी चम्पारण के द्वारा परिवार नियोजन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना|
• जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल मोतीहारी में परिवार नियोजन कार्यक्रम मेला का हुआ उद्घाटन|
• जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का किया गया शुभारंभ|
• परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं वितरित की जा रहीं है 

मोतिहारी, 11 जुलाई 26
जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य में परिवार नियोजन पर जन समुदाय में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एवं जिला अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया साथ 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की शुरुआत का भी उद्घाटन डॉ प्रदीप कुमार डी. डी. सी. एवं सिविल सर्जन दिलीप कुमार सिंह  के द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार उप विकाश आयुक्त ने कहा की परिवार नियोजन के प्रति योग्य दंपतियों को जागरूक करना, परामर्श उपलब्ध करना बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु बेहद जरूरी है। इन्हीं लाभ को आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर भी महिला को बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी के बारे में जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन के बारे में परामर्श दिया जा रहा है साथ ही परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन जैसे कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं वितरित की जा रहीं है। मौके पर डॉ. दिलीप कुमार सिंह सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया की गर्भवस्था के दौरान माँ स्वास्थ्य रहे इसके लिए दो बच्चों के बीच अंतराल की आवश्यकता है इसलिए सभी दम्पतियों को (Healthy Timing and Spacing of Pregnancy) इस विषय पर जागरूक होने की जरूरत है जिससे अनचाहे गर्भ को रोका जा सके साथ unmet need को कम किया जा सके इसके लिए नये गर्भनिरोधक साधन इमप्लान्ट को अपनाना बहुत हीं सुगम है एवं दम्पतियों के लिए बेहतर साधन है|
- पुरुष नसबन्दी भी है आसान प्रकिया:
सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल ने कहा कि सदर अस्पताल के साथ ही जिले सरकारी अस्पतालों में महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी निःशुल्क कराई जाती है। उन्होंने कहा कि महिला बंध्याकरण से पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया सरल है। पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है। इस भ्रम को तोड़ना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है इसके साथ अस्थाई साधन में जिला अस्पताल मोतीहारी में नये गर्भनिरोधक के साधन इमप्लान्ट प्रत्येक दिन प्रशिक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा लगाया जाता है और यह तीन वर्षों तक कम करता है इससे एक बच्चे से दूसरे बच्चों के बीच आसानी से तीन वर्षों का अंतराल किया जा सकता है|

- सही समय पर विवाह एवं - दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना जरूरी:

डीसीएम नंदन झा ने कहा की युवक युवतियों का सही समय पर विवाह होना चाहिए एवं दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना जरूरी है इसके लिए जिले की आशा द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है सास बहू सम्मेलन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया की जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाए जा रहें है इसके दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बैनर, पोस्टर, माइकिंग द्वारा लोगों को सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है।वहीं गर्भनिरोधक उपायो को अपनाने हेतु भी परामर्श दिया जा रहा है।सभी 27 प्रखंडो के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई/ एमपीए बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके सफल संचालन हेतु सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य के साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया चैनलों का सहयोग लिया जा रहा है साथ हीं पी. एस. आई. इंडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सराहनीय तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है| 

मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सीएस डॉ दिलीप कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. एस. एन. सत्यर्थी,  डीसीएम नंदन झा, अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे, जिला प्रबंधक पी.एस.आई. इंडिया अमित कुमार, जिला समन्वयक सी3 आदित्य राज, जननी सूर्या क्लिनिक के प्रतिनिधि दीपक कुमार एंव समरेन्द्र ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

• उप विकास आयुक्त पूर्वी चम्पारण के द्वारा परिवार नियोजन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना| • जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल मोतीहारी में परिवार नियोजन कार्यक्रम मेला का हुआ उद्घाटन| • जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का किया गया शुभारंभ| • परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं वितरित की जा रहीं है मोतिहारी, 11 जुलाई 26 जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य में परिवार नियोजन पर जन समुदाय में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एवं जिला अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया साथ 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की शुरुआत का भी उद्घाटन डॉ प्रदीप कुमार डी. डी. सी. एवं सिविल सर्जन दिलीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार उप विकाश आयुक्त ने कहा की परिवार नियोजन के प्रति योग्य दंपतियों को जागरूक करना, परामर्श उपलब्ध करना बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु बेहद जरूरी है। इन्हीं लाभ को आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर भी महिला को बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी के बारे में जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन के बारे में परामर्श दिया जा रहा है साथ ही परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन जैसे कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं वितरित की जा रहीं है। मौके पर डॉ. दिलीप कुमार सिंह सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया की गर्भवस्था के दौरान माँ स्वास्थ्य रहे इसके लिए दो बच्चों के बीच अंतराल की आवश्यकता है इसलिए सभी दम्पतियों को (Healthy Timing and Spacing of Pregnancy) इस विषय पर जागरूक होने की जरूरत है जिससे अनचाहे गर्भ को रोका जा सके साथ unmet need को कम किया जा सके इसके लिए नये गर्भनिरोधक साधन इमप्लान्ट को अपनाना बहुत हीं सुगम है एवं दम्पतियों के लिए बेहतर साधन है| - पुरुष नसबन्दी भी है आसान प्रकिया: सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल ने कहा कि सदर अस्पताल के साथ ही जिले सरकारी अस्पतालों में महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी निःशुल्क कराई जाती है। उन्होंने कहा कि महिला बंध्याकरण से पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया सरल है। पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है। इस भ्रम को तोड़ना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है इसके साथ अस्थाई साधन में जिला अस्पताल मोतीहारी में नये गर्भनिरोधक के साधन इमप्लान्ट प्रत्येक दिन प्रशिक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा लगाया जाता है और यह तीन वर्षों तक कम करता है इससे एक बच्चे से दूसरे बच्चों के बीच आसानी से तीन वर्षों का अंतराल किया जा सकता है| - सही समय पर विवाह एवं - दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना जरूरी: डीसीएम नंदन झा ने कहा की युवक युवतियों का सही समय पर विवाह होना चाहिए एवं दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना जरूरी है इसके लिए जिले की आशा द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है सास बहू सम्मेलन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया की जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाए जा रहें है इसके दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बैनर, पोस्टर, माइकिंग द्वारा लोगों को सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है।वहीं गर्भनिरोधक उपायो को अपनाने हेतु भी परामर्श दिया जा रहा है।सभी 27 प्रखंडो के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई/ एमपीए बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके सफल संचालन हेतु सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य के साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया चैनलों का सहयोग लिया जा रहा है साथ हीं पी. एस. आई. इंडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सराहनीय तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है| मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सीएस डॉ दिलीप कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. एस. एन. सत्यर्थी, डीसीएम नंदन झा, अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे, जिला प्रबंधक पी.एस.आई. इंडिया अमित कुमार, जिला समन्वयक सी3 आदित्य राज, जननी सूर्या क्लिनिक के प्रतिनिधि दीपक कुमार एंव समरेन्द्र ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jul 11, 2026

आज दिनांक 10.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में अनुमण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सर्व प्रथम अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। 
     बैठक में  बताया गया कि वर्तमान में जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। लगभग 45% लाभु‌कों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर लिया गया है।
   अभी तक  99.8%, लाभार्थियों का आधार सिडिंग एवं 87% लाभुकों का E-KYC पूरा कर लिया गया है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में माननीय संसद के प्रतिनिधि सह उप महापौर के द्वारा कहा गया कि राशन कार्ड से कुछ लोगों का नाम कट गया है जिन्हें जोड़ा जाना चाहिए। अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पात्र लाभुको का नाम जोड़‌ने एवं नये राशन कार्ड के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रही है। पिछले कुछ समय से विभागीय वेबसाइट में अपडेटन की प्रक्रिया चलने के कारण राशन कार्ड का निर्माण बाधित है, अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नाम जोड़ने एर्व नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी। अनु‌मण्डल पदाधिकारी के द्वारा पंचायतों में होने वाले सहयोग शिविर की भी जानकारी दी गयी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 10.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में अनुमण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सर्व प्रथम अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। लगभग 45% लाभु‌कों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर लिया गया है। अभी तक 99.8%, लाभार्थियों का आधार सिडिंग एवं 87% लाभुकों का E-KYC पूरा कर लिया गया है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में माननीय संसद के प्रतिनिधि सह उप महापौर के द्वारा कहा गया कि राशन कार्ड से कुछ लोगों का नाम कट गया है जिन्हें जोड़ा जाना चाहिए। अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पात्र लाभुको का नाम जोड़‌ने एवं नये राशन कार्ड के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रही है। पिछले कुछ समय से विभागीय वेबसाइट में अपडेटन की प्रक्रिया चलने के कारण राशन कार्ड का निर्माण बाधित है, अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नाम जोड़ने एर्व नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी। अनु‌मण्डल पदाधिकारी के द्वारा पंचायतों में होने वाले सहयोग शिविर की भी जानकारी दी गयी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 10, 2026

25 जुलाई दिन रविवार को #चम्पारण_मांगे_एयरपोर्ट ट्रेंडिंग करने में आप सभी भी अपनी सहभागिता जरूर सुनिश्चित करें। - Motihari News