बांका: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का एसपी ने किया निरीक्षण, मॉक ड्रिल से परखी तैयारी
Banka, Banka | Apr 28, 2026 बांका पुलिस केंद्र स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया और प्रशिक्षकों से मॉक ड्रिल का अभ्यास भी कराया । निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन करते हुए उन्होंने पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।