सिवनी: झल्लावानी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित किया
Seoni, Seoni | Apr 27, 2026 सिवनी के धनोरा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को बताया गया कि झल्लावानी गांव निवासी दीपसिंह इनवाती की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।