गैरतगंज: सात दिन से लापता युवक का शव नदी में दफन मिला, हत्या की आशंका
रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात दिन से लापता युवक का शव नदी किनारे दफन अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बाजार चौक निवासी 48 वर्षीय विजय जैन 7 जुलाई से अचानक लापता थे। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार क