बक्सर: मोहर्रम व श्रावणी मेला पर कड़ी सुरक्षा को ले शांति समिति की हुई बैठक डीजे-पटाखे पूरी तरह बैन
Buxar, Buxar | Jun 20, 2026 बक्सर में मोहर्रम और श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को 4:00 बजे संध्या में हुई शांति समिति की बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने की विस्तृत रणनीति तय हुई।बैठक में डीजे बजाने और पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।