बांगरमऊ: आसीवन में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे, छोटा भाई घायल
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। संतोष (46) अपने छोटे भाई रामकिशोर के साथ बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर में शादी की तैयारियां चल र