दतिया में बड़ौनी थाना अंतर्गत हाइवे पर बड़ौनी तिराहे के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान राममिलन पुत्र हाकिम सिंह रावत उम्र 32 वर्ष निवासी गांव सहदोरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि राममिलन निजी काम से बाइक से दतिया आया हुआ था।