कालपी: कालपी नगर में कागज सखी परियोजना के तहत महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं रॉ मटेरियल किट वितरित, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
Kalpi, Jalaun | May 30, 2026 कालपी में अनुरागिनी संस्था द्वारा इन्फोसिस फाउंडेशन और सक्षम द चेंजमेकर्स के सहयोग से संचालित कागज सखी परियोजना के तहत शनिवार दोपहर 2:30 बजे प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं रॉ मटेरियल किट वितरित किए गए, मुख्य अतिथि एसडीएम अमित शेखर ने कहा कि ऐसी पहल महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है।