परिहार: परिहार प्रखंड में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना
परिहार प्रखंड में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया। दिनभर की तपिश के बाद आई इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की कीचड़ से आवागमन में परेशानी भी हु