शाजापुर: शाजापुर में बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर ₹33 लाख वसूले, कोतवाली थाने में चार आरोपियों पर मामला दर्ज
शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है।।जानकारी के अनुसार फरियादी रमेशचंद्र ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पार्वती बैरागी, राजेन्द्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी ने उन्हें झांसे में लेकर ब्लैकमेल किया और भारी रकम वसूली। अलग-अलग किस्तों में उनसे करीब 33 लाख रुपए तक वसूले गए.