गुनौर: गुन्नू सागर तालाब में बड़ा हादसा:
सिंघाड़े (मुरार) उखाड़ते समय गहरे पानी में डूबा युवक, दर्दनाक मौत;पुलिस जांच में जुटी
Gunnor, Panna | Jul 10, 2026 पन्ना के गुनौर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 में उस समय मातम पसर गया, जब गुन्नू सागर तालाब में सिंघाड़े उखाड़ने गए एक 27 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।